BIHAR NEWS : राजद सांसद सुधाकर सिंह ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल, क्रेडिट सर्टिफिकेट फर्जी का लगाया आरोप
पटना: बिहार की सियासत में अब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानीPHEDकी एक बड़ी निविदा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सांसद ने आरोप लगाया है कि निविदा में जमा किए गए बैंक दस्तावेजों में कई तरह की अनियमितताएं और फर्जीवाड़े के संकेत हैं. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
RJDसांसद सुधाकर सिंह का आरोप है किSBDकी क्लॉज 4.3(जी) के तहत जमा किया गयाKotak Mahindra Bankका क्रेडिट सर्टिफिकेट संदिग्ध है. उनके मुताबिक प्रमाणपत्र पर जारी होने की तारीख,शाखा का नाम, IFSCकोड,जारीकर्ता अधिकारी का नाम और कर्मचारी पहचान संख्या जैसी जरूरी जानकारियां नहीं हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि लेटरहेड पर बांद्रा (मुंबई) का उल्लेख है,जबकि उस पर लगी मुहर कोलकाता शाखा की है. इसके अलावा कई दस्तावेज बिना विधिवत हस्ताक्षर के अपलोड किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--





