BIHAR NEWS : राज्य के 91 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन
पटना : राज्य के91डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र2026-27के लिए कक्षा1और6में नामांकन के लिए1लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की तरफ से दिनांक5जनवरी2026से6फरवरी2026तक नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे.
हर सीट पर दर्जनों दावेदार
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,कुल2895रिक्त सीटों के लिए1लाख42हजार357निबंधन किए गए हैं,जिनमें से1लाख03हजार195आवेदन अंतिम रूप से विभाग को प्राप्त हुए हैं. कक्षा01में2627रिक्त सीटों के विरुद्ध59हजार453आवेदन प्राप्त हुए हैं,जबकि कक्षा06में268रिक्त सीटों के विरुद्ध43हजार742आवेदन दर्ज किए गए हैं.
15से20फरवरी तक मिलेंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इन स्कूलों में नामांकन होंगे. इस परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र15से20फरवरी के बीच जारी किए जाएंगे. सिर्फ पहली कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी. जबकि कक्षा6में नामांकन के लिए22फरवरी2026को राज्यस्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा परिणाम का प्रकाशन10मार्च2026को किया जाएगा तथा चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन11मार्च2026से प्रारंभ होगा.
मुफ्त आवास,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से पूरी तरह से मुफ्त एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण,स्मार्ट एवं डिजिटल कक्षाएं,उन्नत पुस्तकालय,विज्ञान प्रयोगशाला,कंप्यूटर लैब,करियर ओरिएंटेशन सत्र,खेलकूद की समुचित व्यवस्था,निर्धारित मेनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन तथा आरओ के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की गई है.





