BIG BREAKING : वैभव के धमाकेदार शतक से भारत ने जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से दी शिकस्त
NEWS DESK: भारत नेअंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीता.जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मेंअंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले मेंशुक्रवार को भारत ने इंग्लैंड को100रनों से हराया.अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने 411 रन बनाये. भारत के 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहत धीमी और कमजोर रही.
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत के 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 311 रन बना कर ऑल आउट हो गये. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाये. इसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबकि कनिष्क ने नाबाद 37 रन, और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए. भारत ने अंडर-19 विश्व कप नॉकआउट के इतिहास में 350 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही कोहराम मचा दिया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए एक बार फिर शानदार शतक लगाया.





