BIHAR NEWS : चुनाव को लेकर होली से पहले 3 दिन के लिए सील हुई भारत-नेपाल सीमा, रक्सौल बॉर्डर पर सन्नाटा
रक्सौल : नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद 5 मार्च 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है.
प्रशासनिक निर्देश के अनुसार 2 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 5 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे तक रक्सौल बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा. इसके कारण 3 मार्च की सुबह से सीमा पार आवागमन एवं वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया है. पहली बार वोट देने वाले वोटरों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. नेपाल के नागरिक अपना काम छोड़ कर अपने मताधिकार के उपयोग के लिए नेपाल पहुंच रहे हैं.
होली के ठीक एक दिन पहले बॉर्डर सील होने से पर्यटकों की थोड़ा परेशानी बढ़ी है. लेकिन दूतावास से परमिट लेकर नेपाल से भारत आ जा रहे हैं. रक्सौल बॉर्डर पर कुछ नेपाली फंसे नजर आ रहे हैं जिनके पास नेपाल के नागरिकता नहीं है. वैसे नागरिक सुरक्षा एजेंसियों से वोट देने जाने देने के लिए गुहार लगा रहे हैं. बॉर्डर सील होने पर एम्बुलेंस,मेडिकल कर्मचारी,दूध की गाड़ी,शव वाहन,एवं सब्जियों की गाड़ियों को छूट मिला है.
रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट--





