CBSE 12वीं 2025 : बिना कोचिंग, विद्या विहार पूर्णिया के छात्रों ने दिखाया कमाल


PURNIA : विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने वर्ष 2025 की CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में अपने 100% आवासीय विद्यार्थियों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साख को मजबूत किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 52 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 49 ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। किसी भी छात्र ने बाहरी कोचिंग या शहर से बाहर की सहायता नहीं ली जो विद्यालय की सशक्त अकादमिक संरचना और अनुशासित वातावरण को दर्शाता है।
टॉप परफॉर्मर्स की सूची:
छात्र का नाम | प्रतिशत (%) | विषय संयोजन |
---|---|---|
भास्कर कुमार आर्य | 91.2% | भौतिकी, रसायन, गणित |
नैंसी | 89% | भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान |
राघव मिश्रा | 84.8% | भौतिकी, रसायन, गणित |
सौरभ कुमार | 84% | भौतिकी, रसायन, गणित |
सुमित भास्कर | 83.8% | वाणिज्य |
आयुष्का परी | 83.8% | भौतिकी, रसायन, गणित |
सुकृति प्रिया | 83.2% | वाणिज्य |
परमजीत सिंह | 83.2% | भौतिकी, रसायन, गणित |
ऋतु राज | 83% | वाणिज्य |
शिव शंभू | 83% | वाणिज्य |
अर्नव आनंद | 82.6% | भौतिकी, रसायन, गणित |
शबाब अनवर | 81.4% | भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान |
सोनम शांडिल्य | 80.6% | भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान |
शाही फातेमा | 80.2% | भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान |
विद्यालय की रचनात्मक क्षमताओं का उदाहरण तब देखने को मिला जब 9 छात्रों ने पेंटिंग में पूर्णांक 100/100 प्राप्त किए। यह परिणाम न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर करता है, बल्कि विद्यालय की कला शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. रत्नेश्वर मिश्र, सचिव श्री राजेश चंद्र मिश्रा, निदेशक श्री रंजीत पाल, और प्राचार्य श्री निखिल रंजन ने संयुक्त बयान में कहा। यह सफलता हमारे छात्रों की कठिन परिश्रम, अनुशासन, और हमारे शिक्षक समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्या विहार हमेशा से सर्वांगीण विकास और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है, इन परिणामों ने हमारी शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रामाणिक और प्रभावशाली बना दिया है। विद्या विहार का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं है, बल्कि उन्हें एक उत्तरदायी नागरिक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। आने वाले वर्षों में भी यह संस्था अपनी शिक्षण प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रतिबद्ध है।