JHARKHAND NEWS : शिबू सोरेन के निधन से स्थगित मानसून सत्र की नई तिथि घोषित, शेष कार्य निपटाए जाएंगे

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

RANCHI : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने जानकारी दी है कि झारखंड विधानसभा का शेष मानसून सत्र अब 22 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यह सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रस्तावित था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को 4 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब उसी सत्र के शेष कार्यदिवस निर्धारित तारीखों में पूरे किए जाएंगे।

इस दौरान जिन विधायी कार्यों को निपटाया जाना बाकी था, उन्हें पूरा किया जाएगा। देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष महतो ने स्पष्ट किया कि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसी भी क्षेत्र, चाहे वह संथाल परगना हो या हाल ही में कश्मीर में हुई आतंकी घटना से जुड़ी कोई शंका सामने आती है, तो उस पर कार्रवाई करना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना केंद्र सरकार का दायित्व है।