BIHAR NEWS : CM सम्राट ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
पटना : बिहार में मानसून और संभावित बाढ़ की चुनौती को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए. मुख्यमंत्री ने शनिवार को जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेपाल में होने वाली भारी बारिश पर लगातार नजर रखी जाए,क्योंकि इसका सीधा असर बिहार की नदियों और बाढ़ की स्थिति पर पड़ता है. मुख्यमंत्री ने तटबंधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और किसी भी हालत में उनके टूटने से बचाव के लिए इंजीनियरों को सतर्क रहने को कहा. साथ ही बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत शिविरों में भोजन,दवा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





