Hindi News / ITI कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 6 एवं 7 जून...

BIHAR NEWS : ITI कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 6 एवं 7 जून को पटना में राज्य सम्मेलन कर आंदोलन की नई रणनीति का करेगा ऐलान

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार राज्य आईटीआई कर्मचारी संघ का दो दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के तहत बिहार के सभी38जिलों में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

इसके पूर्व संघीय प्रतिनिधि ने मंत्री, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से शिष्टाचार भेंट कर मंत्री बनने पर बधाई दी एवं दो महीने से बंद वेतन भुगतान को जल्द शुरू करवाने का अनुरोध किया.

आईटीआई कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन12मई को पूरे बिहार के सभी जिलों में आईटीआई कर्मचारियों ने काला फीत्ता बांधकर काम किया एवं टिफिन ऑवर में वेतन भुगतान सहित अनुदेशकों का पे लेवल -7करने, अनुदेशक का पदनाम बदलकर प्रशिक्षण अधिकारी एवं ग्रुप अनुदेशक का पदनाम मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी करने सहित विभागीय कमिटी की अनुशंसा को लागू करने,अनुबंध अनुदेशकों की सेवा नियमित करने, LDC का पे लेवल -4करने के लिए नारेबाजी किया.

आईटीआई कर्मचारी संघ के नेताओं ने आपस में सर्वसम्मति बनाकर पुरानी कमिटी को भंग कर राज्य सम्मेलन होने तक तदर्थ कमिटी गठित की जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण आर्य, आईटीआई जमुई के ग्रुप अनुदेशक को मनोनीत किया गया तो वहीं कार्यकारी महासचिव किशोर सहनी, ग्रुप अनुदेशक आईटीआई बाढ़, को बनाया गया.कोषाध्यक्ष के रूप में अविनाश कुमार एवं अनुपानंद को संयुक्त रूप से कार्य करने का दायित्व दिया गया.

इसके बाद आईटीआई कर्मचारी संघ ने घोषणा किया कि बिहार के सभी आईटीआई के प्रतिनिधि6एवं7जून, 2026को पटना में इकट्ठा होंगे एवं अपने सभी लंबित मांगों पर राज्य सम्मेलन कर आंदोलन की नई रणनीति बनाएंगे.

ज्ञातव्य हो कि अनुदेशकों का पदनाम परिवर्तन आदि का मुद्दा विभागीय पदाधिकारियों की टाल - मटोल की नीति का शिकार है जिससे सभी कर्मचारी परेशान हैं.

उक्त सांकेतिक विरोध कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों में जोरदार ढंग से सम्पन्न हुआ.इस सांकेतिक कार्यक्रम को करने में प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण आर्या, कार्यकारी महासचिव किशोर सहनी सहित सैंकड़ों नेताओं ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई.

इसके अलावे महासंघ (गोप गुट ) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने सभी जिलों में समन्वय स्थापित कर इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं आईटीआई के कर्मचारियों का हौंसला अफजाई किया.