Hindi News / अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह का कोलकाता में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों...

BIHAR NEWS : अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह का कोलकाता में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने किया भव्य स्वागत

Edited By:  |
bihar news bihar news

कोलकाता :बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव एवं राज्यमंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के कोलकाता आगमन पर बिहार,उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. स्वागत समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिसमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही. पटना से कोलकाता आने के क्रम में कई रेलवे स्टेशनों पर भी छोटू सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. विशेष रूप से आसनसोल में पप्पू सिंग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन किया.

छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने एनडीए का समर्थन किया. उन्होंने बताया कि कोलकाता प्रवास के दौरान वे तीन दिनों तक अपने समर्थकों और सहयोगियों से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद इंतजार,बंगाल के चर्चित युवा भाजपा नेता विशाल खटीक,समाजसेवी लक्की भाई,साथ ही नाज नीन बेगम,नुसरत परवीन,इलरखा सहिता बानो,तन्नी,बबलू,सोनू,बाल बाबू,सुरेंद्र सिंह,परवीन सहित बिहार,उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह के दौरान मोहम्मद इंतजार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा,संगठन और आपसी सहयोग की भावना को आगे भी इसी प्रकार मजबूत किया जाएगा.”और अंत में छोटू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं,समर्थकों और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की.