Hindi News / सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का पूर्वी चंपारण के सिसवा में भव्य स्वागत

BIHAR NEWS : सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का पूर्वी चंपारण के सिसवा में भव्य स्वागत

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :पूर्वी चम्पारण जिले के सिसवा में आयोजित‘‘बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव’’में जाने के क्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग,ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता और पूर्वी चम्पारण जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार,वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार और सिकटा के विधायक समृद्ध वर्मा का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया. केसरिया मोड़ और अरेराज चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने मंत्री के पहुंचते ही उनके नाम का नारा लगाया,जिससे पूरा क्षेत्र जयघोष से गूंज उठा.

मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकत्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन हमें समाज और बिहार के विकास के लिए निरन्तर काम करने की प्रेरणा देता है. कार्यकत्ताओं और स्थानीय नागरिकों में कौशल किशोर सिंह, अमित उपाध्याय, जदयू पहाड़पुर, प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल गीरि, जे.पी. उपाध्याय, अरूण पटेल, मुन्ना तिवारी, सुभाष कुषवाहा सहित सैंकड़ों कार्यकत्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया और नीतीश कुमार जिन्दाबाद, श्रवण कुमार जिन्दाबाद का नारा लगाया.