Hindi News / नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार...

BIHAR NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, ट्रेन से महाराष्ट्र रवाना

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के लगभग100तीर्थयात्रियों को महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर बिहार सरकार द्वारा मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए सुरक्षित निकालकर उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया गया.

बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश तथा मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के सतत पर्यवेक्षण में आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा दिनांक28अगस्त, 2026को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित एस्कॉर्ट कर सीतामढ़ी लाया गया. सीतामढ़ी में उनके लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई.

तत्पश्चात सभी तीर्थयात्रियों को दिनांक29अगस्त को प्रातः02:30बजे सीतामढ़ी से पटना लाया गया. जिला प्रशासन, पटना द्वारा उन्हें ओ०पी० साह सामुदायिक भवन, पटना में ठहराया गया तथा रात्रि में ही भोजन, आवासन, चिकित्सा जाँच एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई.

मुख्य सचिव के स्तर से अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से समन्वय स्थापित कर पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियाँ जोड़ी गई. आज29अगस्त को पूर्वाह्न07:30बजे सभी तीर्थयात्रियों को उक्त विशेष व्यवस्था के साथ ट्रेन द्वारा उनके गृह राज्य महाराष्ट्र के लिए सुरक्षित एवं सकुशल रवाना किया गया.

सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी पर सभी तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार, सीतामढ़ी एवं पटना जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वित राहत प्रयासों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.