BIHAR NEWS : डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी आज से करेंगे आवेदन, नामांकन के लिए जारी हुआ पूरा शेड्यूल
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त परीक्षा2026में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित कर दी है. डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी आज10अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. समिति ने नामांकन और चयन की पूरी प्रक्रिया के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है.
अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करने का अवसर16अगस्त तक दिया गया है. आवेदन के आधार पर पहली चयन सूची20अगस्त को जारी की जाएगी. पहली चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों का नामांकन20से24अगस्त तक संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में लिया जाएगा.
नामांकन के बाद अभ्यर्थियों को स्लाइड अप का विकल्प भी दिया जाएगा. स्लाइड अप की प्रक्रिया20से24अगस्त तक पूरी की जा सकेगी. इसके बाद प्रशिक्षण संस्थानों की सीटों का अंतिम अपडेट25अगस्त को किया जाएगा.
समिति के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी का चयन पहली चयन सूची में नहीं होता है, तो वह27अगस्त तक नया विकल्प भरने या पहले से भरे विकल्प में बदलाव कर सकता है. इसके आधार पर दूसरी चयन सूची29अगस्त को जारी की जाएगी.
दूसरी चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन29अगस्त से1सितंबर तक होगा. इसके बाद तीसरी चयन सूची5सितंबर को जारी की जाएगी. तीसरी चयन सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया5से7सितंबर तक चलेगी.
समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय अपने विकल्पों और आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी दर्ज करें. चयन सूची जारी होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन पूरा करना जरूरी होगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





