Hindi News / बैंककर्मी ने शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर की हत्या,मासूम बेटे के सामने हुई...

पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : बैंककर्मी ने शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर की हत्या,मासूम बेटे के सामने हुई वारदात

Edited By:  |
puniya mein gharelu vivad ka khaufnak aant puniya mein gharelu vivad ka khaufnak aant

पूर्णिया:जिलेमें घरेलू विवाद ने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। के.हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में एक बैंककर्मी ने अपनी शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि वारदात के दौरान उनका नौ साल का बेटा भी मौके पर मौजूद था।

महिला की पहचान 36 वर्षीय शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह अररिया जिले के रानीगंज क्षेत्र की रहने वाली थीं और श्रीनगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। शालिनी अपने पति और बच्चों के साथ पूर्णिया के रेणु नगर स्थित किराए के मकान में रहती थीं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बैंककर्मी पति ने पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, वारदात से पहले आरोपी पति ने कथित तौर पर कहा था कि 'आज सब खेल खत्म कर देंगे।' इसके बाद उसने पत्नी पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर के. हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस घरेलू विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मासूम बेटे के सामने हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।