BIHAR NEWS : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 250 नामांकन व 2500 बेड का अस्पताल बनाने का लक्ष्य
पटना : बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तर बिहार में निर्माणाधीन अस्पताल को हाईटेक बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 1700 बेड अतिरिक्त जोड़े जायेंगे. जिससे दरभंगा समेत उत्तर बिहार में स्वास्थ्य सुविधा को आसान और आम लोगों की हर बीमारी के लिए योग्य बनाने का काम किया जा रहा है. इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 250 नामांकन व 2500 बेड अस्पताल बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. जिससे आने वाले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ताकि राज्य में हर जिले में रह रहे लोगों को किसी भी गंभीर बीमारी के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी.
बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा अस्पताल 400 बेड का सर्जिकल वार्ड का निर्माण पूरा
बता दें कि अस्पताल में आये मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में विश्वस्तरीय अस्पताल की तर्ज पर हर अत्याधुनिक तकनीकी सुविधा बहाल की जायेगी. वहीं अस्पताल में 400 बेड का सर्जिकल वार्ड निर्माण पूरा किया जा चुका है. जिससे तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हाल ही में राजधानी में विख्यात अस्पताल पीएमसीएच में भी 1117 बेड वाले 2 टावर अस्पताल भवन को शुरू किया जा चुका है. जिसमें आंख,कान,गला,गैस्ट्रो समेत अन्य कई संबंधित बीमारियों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. अब बिहार अन्य विकसित राज्यों की तरह स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है.





