BIHAR NEWS : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के दिये निर्देश
Edited By:
|
Updated :20 May, 2026, 08:21 PM(IST)
पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री Dilip Jaiswal की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. पुराना सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में अहम बैठक हुई. विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.
मंत्री ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. बैठक में आमजन से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया. प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही गई. लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश जारी किए गए. विभागीय कार्यों की सतत निगरानी पर विशेष फोकस रखा गया. सरकार की प्राथमिकता—जनता को सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है. विकास और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





