Hindi News / कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, उस पर होगी कार्रवाई - मंत्री श्रवण...

BIHAR NEWS : कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, उस पर होगी कार्रवाई - मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने महागठबंधन के कथित हरा गमछा एनकाउंटर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराधी चाहे हरा गमछा पहने या किसी भी रंग का कपड़ा,वह कानून तोड़ेगा व पुलिस पर हमला करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी.

मंत्री ने ये बातें बिहारशरीफ के प्रखंड कार्यालय में आपदा पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान कही. इस मौके पर क्षेत्रीय बीडीओ मनीष कुमार भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने, हत्या करने व पुलिस पर हमला करने वालों पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी कार्यवाही होती थी और आगे भी जारी रहेगी. आगे कहा कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई होने से यदि किसी को परेशानी होती है तो इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता.