BIHAR NEWS : रोहतास में जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने की बीस सूत्री समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
Edited By:
|
Updated :30 May, 2026, 05:21 PM(IST)
रोहतास: बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी शनिवार को रोहतास पहुंचे. उन्होंने 20 सूत्री समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए.
बैठक में मंत्री ने बताया कि सभी विभाग सहित विकास कार्यों को लेकर समीक्षा किया गया. कुछ सदस्यों द्वारा अन्य जगहों पर राशन कार्ड बनाने की शिकायत आई थी जिस पर एसपी को तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया . वहीं उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल की किल्लत नहीं होगी. सिंचाई के लिए ससमय जल आपूर्ति के लिए विभाग ने व्यवस्था किया. आवास नहीं खाली करने की राबड़ी देवी की बयान पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का मामला है.





