BIHAR NEWS : CM नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में जदयू नेताओं और विधायकों के साथ की मुलाकात
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार इन दिनों राजनीति में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास, 1 अणे मार्ग में पिछले दो दिनों के भीतर उन्होंने दर्जनों नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवा विधायकों से मुलाकात की है. इस दौरान संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर अहम मंथन हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है.
निशांत कुमार लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बैठक में खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर चर्चा हुई.
इसके साथ ही सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर भी रणनीति तैयार की गई. युवा विधायकों और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं.
फिलहाल,इन बैठकों को आने वाले समय की राजनीतिक तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है.
पटना से संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट --





