Hindi News / जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा,कालाबाजारी पर रोक लगाने का सख्त निर्देश

रांची में दिशा समिति की बैठक : जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा,कालाबाजारी पर रोक लगाने का सख्त निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
ranchi mein disha samiti ki baithak ranchi mein disha samiti ki baithak

रांची:ATI सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक सुरेश बैठा और मेयर रोशनी खलखो शामिल हुई. इसके अलावे बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद रहे. त्रैमासिक बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गई.

बैठक में विकास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई. अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए दिए गए.बैठक में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कानिर्देश अधिकारियों को दिया गया,ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके. योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए. सभी जिले के डीसी कोकालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिये गये.

बैठक के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजना जरूर संचालित हो रही है, लेकिन कई योजनाएं धरातल तक नहीं पहुंच रही.