Hindi News / गृह विभाग में "महिला सुरक्षा" विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

BIHAR NEWS : गृह विभाग में "महिला सुरक्षा" विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: अभियोजन निदेशालय (गृह विभाग),बिहार पटना के सभा कक्ष में "महिला सुरक्षा" विषय पर05दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण गुरुवार को सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय,गृह विभाग,बिहार,पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया. उक्त समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुधांशु कुमार चौबे,विशेष सचिव-सह-प्रभारी निदेशक,अभियोजन निदेशालय,बिहार,पटना,डॉ० अजय कुमार,शैक्षणिक संकाय, CNLU,भूपेन्द्र नारायण सिंह,सेवानिवृत्त जिला अभियोजन पदाधिकारी थे.

डॉ० रविकान्त देव,उपनिदेशक-सह-सत्र समन्वयक,अभियोजन निदेशालय,बिहार तथा उपस्थित अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र,सामूहिक तस्वीर एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया.

इस कार्यक्रम में राजेश कुमार,सहायक अभियोजक,रूपेश कुमार,सहायक अभियोजक,सीमा शर्मा,अभियोजन पदाधिकारी,रागिनी कुमारी,अभियोजन पदाधिकारी,नेयाज अहमद,अभियोजन पदाधिकारी,रंजय कुमार,प्रशाखा पदाधिकारी एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट--