Hindi News / 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी,देश के अलग-अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी होगी...

बिहार में यात्रियों को बड़ी सौगात : 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी,देश के अलग-अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Edited By:  |
bihar mein railway ki badi saugat bihar mein railway ki badi saugat

पटना:बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने बिहार समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत देने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है. इन ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नए विकल्प मिलेंगे और बिहार से देश के अलग-अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

सबसे खास ट्रेन धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस है. प्रस्तावित रूट के मुताबिक यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया और सासाराम से होकर गुजरेगी. इसके बाद प्रयागराज, कटनी, जबलपुर, नागपुर होते हुए दक्षिण भारत पहुंचेगी. इससे बिहार के यात्रियों को कोयंबटूर और दक्षिण भारत के अन्य इलाकों तक पहुंचने में सुविधा होगी.

नई ट्रेनों में गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. यह ट्रेन गोरखपुर से कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी. बिहार के यात्रियों के लिए गोरखपुर एक महत्वपूर्ण कनेक्टिंग स्टेशन है,इसलिए मुंबई जाने वालों को इसका लाभ मिल सकता है.

इसके अलावा गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी मंजूरी मिली है। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.

प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए भी नई अमृत भारत ट्रेनें प्रस्तावित हैं. वहीं,चारलापल्ली-गोरखपुर सेवा दक्षिण भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी.

हालांकि,इन ट्रेनों का नियमित परिचालन अभी शुरू नहीं हुआ है. रेलवे की ओर से उद्घाटन,संचालन की तारीख,समय और किराए की आधिकारिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट