Hindi News / कहा-सरकारी आवास किसी का नहीं होता, किसी को इतनी मोह माया नहीं रखनी...

बिहार के मंत्री लेशी सिंह का बड़ा बयान : कहा-सरकारी आवास किसी का नहीं होता, किसी को इतनी मोह माया नहीं रखनी चाहिए

Edited By:  |
bihar ke mantri leshi singh ka bada bayan bihar ke mantri leshi singh ka bada bayan

पटना : बिहार में बंगला विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. राजदके प्रेस कॉन्फ्रेंस के जवाब में मंत्री लेसी सिंह ने कहा है किहमारी सरकारईर्ष्या द्वेष की भावना से कभी भी कार्रवाई नहीं करती है. सरकार विधिसंवत कार्रवाई करती है. दरअसल बिहार सरकार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी का पूर्व का बंगला 10 सर्कुलर रोड मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है. उधर राबड़ी देवी ने उसे खाली करने से मना कर दिया है.

जदयू कोटे के मंत्री लेशी सिंह ने राबड़ी देवी के इस व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा है कि बंगला आधिकारिक तौर पर नंद किशोर राम को आवंटित किया गया था और राबड़ी देवी को नोटिस स्थापित नियमों के अनुसार जारी किया गया था.

एक अन्ने मार्ग में5देश रत्न मार्ग को अस्थाई रूप से शामिल किया गया.गृह विभाग का काम सम्राट चौधरी कर रहे थे, तो तुरंत उसे हटाना असंभव है.सुशासन, विधि व्यस्था विकसित बिहार बनाने का काम5देश रत्न मार्ग से किया जा रहा था.विपक्ष लगातार आरोप लगाते रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को7सर्कुलर रोड प्रोटोकॉल के हिसाब से आवंटित किया गया है.Z+ श्रेणी की सुरक्षा की वजह से पत्र जारी किया गया था जिसमें वर्तमान में उन्हें आवास आवंटित किया गया है.सभी सांसदों और मंत्री जिनको2आवास आवंटित किए गए हैं उनका साक्ष्य दिखाया.राबड़ी देवी को39हार्डिंग रोड आवास आवंटित कर दिया गया था.सरकारी बंगला से ज्यादा मोह माया नहीं रखना चाहिए.पहले की सरकार की तरह कोई गलत धंधा तो नहीं चलाते हैं.उन्होंने कहामंत्री नंदकिशोर राम हमलोग से आग्रह कर रहे हैं.

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सरकारी आवास किसी का नहीं हो जाता है. उससे किसी को इतनी मोह माया नहीं रखनी चाहिए. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज होती है. इनका मतलब राबड़ी देवी के नजर में कानून व्यवस्था कोई चीज नहीं है. सरकार विधिसंवत कार्रवाई करेगी. किसी भी स्थिति में उन्हें आवास खाली करना होगा.

मंत्री लेसी सिंह ने कहा10सर्कुलर रोड को मंत्री नंदकिशोर राम को आवास आवंटित किया गया है. वह गरीब तबके से आते हैं, उनको भी बाबा साहेब अंबेडकर ने अधिकार दिया है. उनको भी बड़ा बंगला मिलना चाहिए. उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि हमें भी बड़ा और एक सुंदर आवास चाहिए. इसी क्रम में उन्हें10सर्कुलर रोड आवंटित किया गया है. लेसी सिंह ने कहा कि बार-बार मंत्री नंदकिशोर राम हमारे कार्यालय आ रहे हैं. हमसे आवास की डिमांड कर रहे हैं.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट-