मां ने किया बेटी का अंतिम संस्कार : मुखाग्नि देने पहुंच गई शमशान घाट, बिहार के गया में रो पड़े लोग


PATNA- शमशान घाट में शव को जलाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को हिम्मत रखने को कह रहे थे। इसी बीच पंडित के कहने पर एक औरत मुखाग्नि देने के लिए चिता के पास आती है। यह देख सभी लोग हैरान हो जाते हैं। कौन है यह औरत। मृतक के साथ इसके क्या संबंध हैं। आखिर यह कैसे शव को आग दे सकती है। हिंदू परम्परा में तो महिलाओं द्वारा शव को अग्नि देना वर्जित है।
यह मामला बिहार के गया का बताया जा रहा है। शमशान घाट में एक मां अपनी विवाहित बेटी का अंतिम संस्कार किया है। मां का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। मां के कहने पर ससुराल से लड़की का शव बरामद किया गया है।
लड़की की मां ने बातया कि उनकी बेटी सपना चौधरी का विवाह छह साल पहले विष्णुपद थाना के चांदौरा के हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी के साथ हुआ था। शादी के बाद सपना अपने पति के दिल्ली में रहती थी। मां की बातों पर विश्वास करें तो उन दोनों के बीच पिछले दो साल से पारिवारिक मनमुटाव होने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
उधर दूसरी ओर आस पास के लोगों ने बताया कि शव को पहले दिल्ली से गया लाया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को बड़ी मुश्किल के बाद डेड बॉडी दी गई। जब मुखाग्नि की बात आई तो हमलोगों ने उनको बार—बार समझाया लेकन वह नहीं मानी।