जमुई : राजद नेता तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में शनिवार को ताबड़तोड़ तीन जनसभाओं को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र के सावित्री देवी, झाझा विधानसभा से जयप्रकाश नारायण यादव और जमुई विधानसभा से शमशाद आलम के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की है.
तैलयाडीह मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए तैयार है. झाझा विधानसभा के लोग बदलाव चाह रहा है. लोगों को उम्मीद है कि नौकरी पढ़ाई, कमाई, सिंचाई व दवाई की सरकार बनाना है और बिहार से पलायन रोकने की सरकार बनाने जा रही है. तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा तो हर एक घर को नौकरी मिलेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी बेईमान सरकार को उखाड़ कर फेंके और 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार तेजस्वी की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार जो कहा वो करके दिखाया है. जब हमने 10 लाख नौकरियों की बात की थी तो ये लोग हमारा मजाक उड़ाते थे. कहते थे ये तो 'जंगलराज' के लोग हैं, ये कहां से नौकरी देगा. लेकिन हमने दिखाया कि अगर दिल साफ हो तो कुछ भी कर पाना मुमकिन है.
जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--
