बिहार दिवस पर मैराथन दौड़ : प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल, लोगों में दिखा उत्साह


गया : बिहार स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शहर के टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन आयोजित की गई। मैराथन दौड़ को एडीएम मनोज कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में मैराथन दौड़ की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की गई।
इस मैराथन में गया जिले के पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चे हाथों में बैनर पोस्टर, तख्ती लेकर बिहार की प्रगति के नारे लगाते नजर आए। इस मौके पर सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार, डीईओ राजदेव राम, सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू, सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल हुसैन, संतोष सिंह, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
वहीँ मौके पर मौजूद एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि बिहार का 111वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं। हम बिहार व गया वासियों को बधाई देते हैं। बिहार की प्रगति की उज्जवल कामना करते हैं। इस मैराथन में समाज के सभी वर्ग के लोग व बच्चे शामिल हुए है। इस बार "युवा शक्ति बिहार की प्रगति" के आलोक में हमलोग स्थापना दिवस मना रहे हैं। विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं। बिहार के प्रगति के बारे में स्टाल के माध्यम से बताया जा रहा है। गया जिला प्रशासन की ओर से देर संध्या सुब्रमण्यम स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।