Hindi News / मोकामा विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा, समर्थकों में खुशी

BIG BREAKING : मोकामा विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा, समर्थकों में खुशी

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से है जहां मोकामा विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा हो गये हैं. पिछले दिनों दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तार विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. अनंत सिंह को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था.

दुलारचंद हत्याकांड मामले में मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को 19 मार्च 2026 को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली. बेल मिलने के बाद सोमवार यानि 23 मार्च को वो बेऊर जेल से बाहर निकले. इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी से आवास के लिए रवाना हो गए. जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों में काफी खुशी देखी गई.

अनंत सिंह करीब 4 माह जेल में बंद रहने के बाद सोमवार को जैसे ही बेऊर जेल के गेट के बाहर निकले तो उनके समर्थक फूल-मालाएं लेकर उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अनंत सिंह बाहर आए,कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. इस दौरान बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही. लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों से खड़े थे. अनंत सिंह के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका स्वागत किया. इससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट--