Hindi News / चार किलोमीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

सुनिए हुजूर! ग्रामीणों की गुहार : चार किलोमीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Edited By:  |
There are only potholes on four kilometers of road. There are only potholes on four kilometers of road.

रांची:- कांके-रांची मुख्य मार्ग पर बुकरू चौक से कोकदोरो होते हुए मदनपुर तक की लगभग चार किलोमीटर सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। विभागीय मंत्री, सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी स्थिति यथावत है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की है।


ग्रामीणों ने बताया कि हर साल श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया जाता है, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इस कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, रोजी-रोटी के लिए शहरी क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले और किसानों को अपने कृषि उत्पाद को शहर के बाजार तक पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है।

आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बारिश होने पर सड़क पानी से लबालब भर रहता है। यह सड़क मदनपुर, बालू, ओखरगढ़ा, चौबे खटंगा, फटयाटांड़, बूढ़ीबागी,चेटर समेत दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय कांके और जिला मुख्यालय रांची को जोड़ती है।