BIG NEWS : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक फैसला, 12 नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर 12 नेताओं को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
लोजपा (राविलास) के प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल खालिक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता की नई सूची जारी की है. इस नई सूची में धीरेंद्र कुमार सिंहा मुन्ना, जमुई सांसद सह बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, विधायक राजू तिवारी, अजय पांडे, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, प्रोः विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन और प्रणव कुमार शामिल किए गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस नई सूची में कुल 12 लोगों को शामिल किया है. इस नई सूची से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि इन नेताओं के मनोनयन पर बिहार सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, सांसद बीना देवी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाः शाहनवाज अहमद कैफी,डाःसत्यानंद शर्मा,शंकर झाझा, राष्ट्रीय महिला सेल उपाध्यक्ष ईंदू कश्यप, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह , पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय,छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा,चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित सिंह,युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, पार्टी के विधायक अमित कुमार रानू, राजीव रंजन सिंह, विष्णु देव पासवान, संगीता देवी, प्रकाश चंद्र, बाबूलाल शौर्य ,मिथुन कुमार, बबलू गुप्ता , प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, सोनम पासवान, मनीष जितेंद्र यादव, अनुसूचित जाति/जन जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डाः अजय कुमार, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहा पासवान,छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल,पंचयती राज प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी आदि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





