BIG NEWS : विजय चौधरी का बड़ा बयान—गंगा ने पटना में अब तक के सबसे उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
पटना : राजधानी पटना में गंगा नदी ने अपने अब तक के सबसे उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गांधी घाट पर गंगा ने वर्ष 2016 में दर्ज अपने उच्चतम जलस्तर को आज सुबह करीब 10:30 बजे पार कर लिया.
विजय चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. सभी संवेदनशील स्थानों पर अधिकारी और प्रशासन की तैनाती की गई है. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
वहीं, भवन निर्माण के बायलॉज को लेकर गठित मंत्रिमंडल उप-मंत्री समिति की भी आज महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और अधिकारियों की ओर से दिए गए सुझावों को स्वीकार किया गया. अब इन सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
तेजस्वी यादव के सरकार पर बाढ़ को लेकर तैयारी नहीं करने के आरोप पर विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
सीबीआई द्वारा किसी कर्मचारी या पदाधिकारी पर मुकदमा चलाने से पहले राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी व्यवस्था पहले से ही लागू रही है.





