BIG BREAKING : JDU का ‘नीतीश संवाद’ अभियान आज से, बक्सर से होगी शुरुआत
पटना: बिहार में जदयू का‘नीतीश संवाद’ अभियान आज से शुरू होने जा रहा है. अभियान की शुरुआत बक्सर जिले से होगी. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पटना से बक्सर के लिए रवाना हो गए हैं. बताया गया है कि पहले चरण में बिहार के12जिलों में नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
बक्सर रवाना होने से पहले संजय झा ने कहा कि आज से पार्टी जनता के बीच जाकर संवाद की शुरुआत करेगी. उन्होंने विशेष रूप से फरक्का संधि के मुद्दे को लेकर जनता से संवाद और फीडबैक लेने की बात कही.
संजय झा ने कहा कि1996में हुई फरक्का संधि में बिहार के हितों को पर्याप्त रूप से नहीं देखा गया. अब यदि इस संधि को आगे बढ़ाया जाता है तो बिहार के हितों और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जदयू ने इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुरोध किया है और अब जनता के बीच जाकर उनका सुझाव और सहयोग भी लिया जाएगा.





