BIG NEWS : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

रांची: झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के48प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस वजह से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा करते हुए कहा हैहम यहां बहुत बुरी हालत में हैं. कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है.

ट्यूनीशिया फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल

हजारीबाग जिले से19मजदूर हैं

विष्णुगढ़

अमरदीप चौधरी(ऊंचाघाना)

जिवाधन महतो(ऊंचाघाना)

धानेश्वर महतो(ऊंचाघाना)

जागेश्वर कुमार महतो(ऊंचाघाना)

गोविंद कुमार महतो(ऊंचाघाना)

खिरोधर महतो(ऊंचाघाना)

नागेंद्र कुमार महतो(ऊंचाघाना)

कैलाश महतो(ऊंचाघाना)

नीलकंठ महतो(ऊंचाघाना)

अनंतलाल महतो(बंदखारो)

खुशलाल महतो(बंदखारो)

जगतपाल महतो(बलकमक्का)

मुकेश कुमार(खरकी)

मंटू महतो (ज्ञानगढ़ा)

गंगाधर महतो (मुरगामो)

मुकेश कुमार(चानो)

दिनेश तुरी (खरना)

देवेंद्र ठाकुर (खरना)

शंकर घांसी (खेदाडीह)

गिरिडीह जिले से14मजदूर

बगोदर

नंदलाल महतो(माहुरी)

संतोष महतो (अडवारा)

गुरुचरण महतो (बेको)

मनोज कुमार मंडल (दोंदलो)

खुबलाल महतो(दोंदलो)

अशोक कुमार (मुंडरो)

सरिया

झंडू महतो(कोसी)

सेवा महतो(कोसी)

मुरली मंडल (उलीबार)

सुखदेव सिंह (लोवाबार)

डुमरी

संजय कुमार(जरूवाडीह)

पिरटांड

संजय कुमार महतो (खुखरा)

गिरिडीह

सुनील टूड्डू (बेरागढा खुर्द)

मिरुलाल हसदा(बेरागढा खुर्द)

बोकारो जिले से15मजदूर

चंद्रपुरा

अजय कुमार (फतेहपुर)

अनिल कुमार (फतेहपुर)

गोपाल महतो (खलचो)

पेटरवार

राजेश करमाली (पेटरवार)

गोमिया

लालू करमाली (चिलगो)

जगन्नाथ महतो (चिलगो)

रूपलाल महतो (चुन्नू महुआटांड़)

दीपक सिंह (तिसरी)

कारु सिंह (तिसरी)

जगन्नाथ महतो (सीधाबारा)

बिरसाही तुरी(सीधाबारा)

सुबोध मरांडी (तिसरी)

मनोज कुमार रविदास (करी)

खेदन सिंह (क्रुकनालो)

सुखदेव महतो(तिसरी)

शामिल है.