BIHAR NEWS : पटना नगर निगम की महापौर ने सभी वार्डों में 7 दिनों में जीविका कमिटी गठन का दिया निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: नगर निगम पटना की महापौर सीता साहू ने नगर आयुक्त को पत्र जारी कर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सात दिनों के भीतर जीविका कमिटी के गठन करने का निर्देश दिया है.

महापौर ने 21 फरवरी को जारी पत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग,बिहार के पत्रांक-1548 (दिनांक 11.02.2026) तथा मिशन निदेशक,बिहार के पत्रांक-2276 (दिनांक 07.09.2025) का हवाला देते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा में कमिटी का गठन सुनिश्चित किया जाए.

महापौर ने यह भी निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र निष्पादन की कार्रवाई की जाए,ताकि पटना नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें.

इस निर्देश के बाद निगम प्रशासन में हलचल तेज हो गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--