Hindi News / जद(यू) राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के घर,...

BIG NEWS : जद(यू) राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के घर, परिजनों का जाना हाल

Edited By:  |
big news big news

पटना : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आवास पर पहुंचे. उन्होंने पटना स्थित आवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात की. नीतीश कुमार ने कुशवाहा के परिजनों का कुशलक्षेम जाना. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया. नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर मंत्री डॉ. अशोक चौधरी भी मौजूद रहे. कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-