Hindi News / पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा, कोर्ट से तीनों मामलों में...

BIG NEWS : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा, कोर्ट से तीनों मामलों में मिली बेल

Edited By:  |
big news big news

पटना: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल से बाहर निकल गये. तीनों मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव जेल से बाहर निकले हैं.

आपको बता दें कि सांसद पप्पू यादव को पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. एक मामले में उनको पहले ही जमानत मिल गई थी. बाकी3मामलों में शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव को बेल मिल गई है. बेल मिलने के बाद अभी अभी बेऊर जेल से उन्हें रिहा किया गया है.

सांसद पप्पू यादव को पटना के तीन मामलों में जमानत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट द्वारा जिन मामलों में उनका रिमांड लिया गया था उन सभी में अदालत ने शुक्रवार को जमानत मंजूर कर ली . इसके बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया. पप्पू यादव के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने बताया कि उन्हें सभी संबंधित मामलों में राहत मिल चुकी है.