Hindi News / बिहार में नई सरकार गठन से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,जनिए कौन IAS-IPS कहां...

BIG BREAKING : बिहार में नई सरकार गठन से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,जनिए कौन IAS-IPS कहां तलब हुए

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:बिहार की सियासत में आज दिन बेहद अहम माना जा रहा है. लेकिन, नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से ठीक पहले बड़ाप्रशासनिक फेरबदलकिया गया है. दिल्ली से जारी अधिसूचना ने पूरे बिहार कैडर के अधिकारियों में खलबली मचा दी है. केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई प्रभावशाली IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है.

केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कई अहम नाम शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर प्रशासनिक संतुलन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है.

जारी सूची के अनुसार-

IAS वंदना प्रेयसी-फर्टिलाइजर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया

IPS राकेश राठी-केंद्रीय गृह मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी की मिली जिम्मेदारी

IAS श्रवनन एम-स्पेस विभाग

IAS अनुपम कुमार- ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया

IASप्रतिमा एस वर्मा-मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स में कमिश्नर बनाया गया

खास बात यह है कि अनुपम कुमार मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं,ऐसे में उनका केंद्र में जाना प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अनुपम कुमार और प्रतिमा वर्मा, दोनों को एक साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मिलना इस बात का संकेत है कि केंद्र स्तर पर उन्हें दीर्घकालिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए चुना गया है.

बता दें कि 14 अप्रैल यानी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है. सत्ता परिवर्तन से पहले इतने बड़े स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों का केंद्र में जाना प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा गई है.

सूत्रों के मुताबिक, यह केवल पहली सूची है और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी हो सकती है, जिसमें कई और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल होंगे. राज्य सरकार पहले ही आधे दर्जन से अधिक अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए स्वीकृति दे चुकी थी, जिससे यह प्रक्रिया पहले से तय मानी जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम को बिहार में संभावित नई सरकार के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है.