Hindi News / पाकुड़ में मंत्री इरफान अंसारी ने किया माल्यार्पण,कहा-उनके विचारों पर चलना चाहिए

बाबा साहेब को नमन : पाकुड़ में मंत्री इरफान अंसारी ने किया माल्यार्पण,कहा-उनके विचारों पर चलना चाहिए

Edited By:  |
baba saheb ko naman baba saheb ko naman

पाकुड़:संविधान निर्माताडॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती परसूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इरफान अंसारी नेअंबेडकर चौक के पास संविधान निर्माता डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पूर्व झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के कांग्रेस प्रभारी राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे.

डॉक्टर इरफान अंसारी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के शमशेर गंज स्थित धूलियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में पाकुड़ पहुंचे. इस निमित्त उन्होंने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण किया.

वहीं, पत्रकारों से बातचीत में मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा ना कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से? संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर अगर आज नहीं होते तो इरफान अंसारी ना विधायक होता ना ही मंत्री बनता और ना ही गरीब कभी भी आगे होता.

मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा के कारण आज देश के गरीबों और समाज में दबे लोगों को आगे आने का मौका मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि भीमराव अंबेडकर के संविधान को लेकर चलना चाहिए. हमें उनके विचारों पर चलना चाहिए, इसके साथ ही झारखंड सरकार की जो सुविधा एवं योजनाएं चल रही है उसे जन-जन तक पहुंचाना चाहिए एवं लोगों को इसका लाभ मिल सके यह प्रयास करनी चाहिए.