BIHAR NEWS : मोतिहारी में 47 ग्राम गांजा के साथ एक शख्स गिरफ्तार
मोतिहारी: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर47ग्राम गांजा जैसा पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान सचित कुमार सिंह, पिता नागेश्वर सिंह, निवासी नारायण पकड़ी, थाना पिपरा के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है.
मामले में पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित जांच और विशेष अभियान के तहत की गई. इसमें संदिगध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास के मादक पदार्थ बरामद किया गया है. जब्त मादक पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है. वहीं प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है जिससे पुलिस को उसके खिलाफ पहले से ही जानकारी थी.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.





