BIG BREAKING : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है जहां रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लगातार तीसरी बार ईमेल कर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.इसकी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में काफी अफरा तफरी मच गई.

बता दें कि रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने का फिर से धमकी भरा ईमेल मिला है . ईमेल में लिखा गया है कि इस बार कोर्ट में विस्फोट आरडीएक्स से किया जाएगा. बता दें कि विगत 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को ई-मेल से उड़ाने की धमकी मिली थी. इधर धमकी मिलने की सूचना मिलते ही रांची पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. मेल की जांच शुरु कर दी गई है. साथ ही कोर्ट परिसर में हर जगह तलाशी शुरु कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है.

वहीं धमकी मिलने के बाद सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी दे र के लिए बंद किया गया. रांची पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट---