भारतीय सेना की विशेष टीम पहुंची जमशेदपुर : दोबारा बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, टीम ने किया निरीक्षण
जमशेदपुर:रांची से भारतीय सेना की एक विशेष टीम कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर पहुंची. पिछले चार दिनों से बहरागोड़ा के पानीपाड़ा में दोबारा बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया. भारतीय सेना की विशेष टीम बहरागोड़ा पहुंची और बम का निरिक्षण किया. विशेष टीम ने नदी किनारे जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.
कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्त में जांच
कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को बताया कि शुरुआती जांच में यह 'जिंदा बम'प्रतीत हो रहा है. सेना की टीम इस बात का गहन अध्ययन कर रही है कि इस विस्फोटक की मारक क्षमता कितनी बड़ी हो सकती है. कैप्टन ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सैन्य मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. इसके बाद उनके दिशा-निर्देश पर बम को डिफ्यूज (निष्क्रिय) करने की अगली कार्रवाई सुनिश्चित होगी.
कुछ दिन पहले भी मिला था दो जिंदा बम
पिछले चार दिनों से नदी किनारे बम दिखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खौफ का माहौल है. सेना की विशेष टीम ने लोगों को बम के पास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है. जबकि कुछ दिन पहले दो जिंदा बम इसी जगह मिले थे. जिसे सेना की जवान ने निष्क्रिय किया था.
जमशेदपुर से संवाददाता बिनोद केशरी की रिपोर्ट





