Hindi News / हम (सेक्युलर) राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अनिल कुमार फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

BIG BREAKING : हम (सेक्युलर) राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अनिल कुमार फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: राजधानी पटना में सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राज्य परिषद की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्रीJitan Ram Manjhiने दलित समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है.पार्टी की पटना में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि आज भी दलितों की स्थिति चिंताजनक है. उनका कहना था कि दलितों का वास्तविक विकास तभी संभव है जब सेपरेट इलेक्टोरेट (Separate Electorate)और सभी के लिए समान शिक्षा व्यवस्था लागू हो.

मांझी ने कहा कि संसद में दलितों की आवाज़ बहुत कम उठती है और दावा किया कि केवलChandrashekhar Azadही दलितों के मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं चंद्रशेखर को संसदीय कार्यवाही की जानकारी दी है.

अपने बेटेSantosh Kumar Sumanको सलाह देते हुए मांझी ने कहा कि केवल मुद्दों की राजनीति नहीं,बल्किNarendra Modiकी विकास नीति पर काम करना भी जरूरी है. इससे पार्टी और मजबूत होगी.

दलित समाज से उन्होंने कहा कि यदि जातिगत बंधन नहीं टूट रहा है तो वे बौद्ध धर्म अपनाने पर विचार कर सकते हैं.

आरक्षण के मुद्दे पर बिना नाम लिए उन्होंनेChirag Paswanपर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आरक्षण के हितैषी बनने का दिखावा करते हैं और दलितों के नाम पर अधिक सीटें ले लेते हैं,जबकि उनकी पार्टी को उसका उचित हक नहीं मिला.

Samrat Choudharyको लेकर मांझी ने कहा कि वे कई लोगों की आंखों का कांटा बने हुए हैं और उनकी पुलिस कार्रवाई पर विशेष रूप से सवाल उठाए जा रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-