झारखंड कांग्रेस का हल्लाबोल : लोक भवन के पास महंगाई के खिलाफ धरने पर बैठे
रांची: झारखंड कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. लोक भवन के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जिनमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप और प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए. नेताओं ने सरकार पर विफलता और आर्थिक संकट बढ़ाने के आरोप लगाए हैं.
केंद्र सरकार पर निशाना
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेशने कहा कि केंद्र में चल रही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगाई पर लगाम लगाने में असफल है. केंद्र की नीतियों के खिलाफ देश के युवा किसान,नौजवान परेशान है. उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.
चुनाव संपन्न के बादडीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी
उन्होंने कहा कि जब तक पांच राज्यों में चुनाव हो रहे थे डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन जैसे ही चुनाव संपन्न हुए उसके बाद 4 रूपए की बढ़ोतरी सिर्फ एक सप्ताह में की गई है. केंद्र की सरकार अपने पुंजिपतियों, दोस्तों, और अडानी अंबानी को सिर्फ फायदा पहुंचाने में लगी हुई है. जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी और आने वाले समय में महंगाई के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
'देश फिर से आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ता दिख रहा'
वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं के नेतृत्व में लाखों लोगों ने संघर्ष किया था, लेकिन आज देश फिर से आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ता दिख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है और राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है.





