Hindi News / बिहार विधान परिषद में 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह और...

BIG BREAKING : बिहार विधान परिषद में 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह और निशांत कुमार बने आकर्षण का केंद्र

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली. विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) स्थित मुख्य सभागार में आयोजित समारोह में सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के साथ ही सभी सदस्य आधिकारिक रूप से उच्च सदन का हिस्सा बन गए.

समारोह में भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता और गायक के शपथ ग्रहण को लेकर सबसे अधिक चर्चा रही. पहली बार विधान परिषद पहुंचे पवन सिंह को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. वहीं बिहार सरकार के मंत्री ने भी एमएलसी के रूप में शपथ ली.

विधान परिषद की जिन 10 सीटों पर चुनाव हुआ था,उन सभी पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे. चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को शपथ ग्रहण की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई. समारोह में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.

नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद अब वे विधान परिषद की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे और विभिन्न जनहित के मुद्दों को सदन में उठा सकेंगे. राजनीतिक दृष्टि से भी इस शपथ ग्रहण समारोह को महत्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि कई नए और चर्चित चेहरों की उच्च सदन में एंट्री हुई है.

शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया. बिहार की राजनीति में इसे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--