भांजा ने मामा को मारी गोली : घायल मामा ARMY का है जवान,बेगूसराय की साहेबपुर कमाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Edited By:  |
BEGUSARAI ME BHANJA NE ARMY KA JWAN MAMA KO MARI GOLI BEGUSARAI ME BHANJA NE ARMY KA JWAN MAMA KO MARI GOLI

BEGUSARAI:- बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां एक आर्मी के जवान को उसके भांजा ने ही गोली मार दी है।घायल आर्मी जवान को परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की है। घायल आर्मी जवान की पहचान रघुनाथपुर निवासी दिनेश यादव के पुत्र राम रतन कुमार के रूप में की गई है।

आर्मी जवान के परिजनों ने बताया कि रामरतन बीती रात काली पूजा का मेला देख अपने घर लौट रहा था,रास्ते में रघुनाथपुर के पास उसके भांजे ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। वहीं गोली लगने के बाद रामरतन ने परिजन को पूरे मामले की सूचना दी।उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों ने कहा कि गोली मारने वाला बदमाश आर्मी जवान का रिश्ते में भांजा लगता है पर वह आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है।वह अपने मामा रामरतन से रंगदारी की मांग करता था और रंगदारी नहीं देने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

इस मामले पर साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्मी जवान को गोली मारकर घायल होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना के बाद सभी आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि घायल राम रतन कुमार आर्मी में अम्बाला में पोस्टेड है। वो 4 नवंबर को अंबाला से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसके साथ इस तरह की घटना हुई है।