बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद ने रेखा गुप्ता को बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने चुनावी तैयारियां की तेज
पटना: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रेखा गुप्ता को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. इसकी आधिकारिक घोषणाRJDके प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की. इस फैसले के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है.
रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बादRJDने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गया है. माना जा रहा है किRJDइस सीट को प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी.
बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे महत्वपूर्ण शहरी सीटों में गिनी जाती है. इस कारण यहां होने वाला उपचुनाव राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक दलों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है.
RJDके उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है. विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति के साथ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. चुनावी मुद्दों,स्थानीय विकास,कानून-व्यवस्था और शहरी सुविधाओं जैसे विषयों पर भी जोर रहने की उम्मीद है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं,बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों की भी परीक्षा होगा.RJDने रेखा गुप्ता पर भरोसा जताकर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह इस सीट पर मजबूत लड़ाई लड़ना चाहती है. अब सभी की निगाहें अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवारों और आगामी चुनाव प्रचार पर टिकी हैं,जिससे यह उपचुनाव राज्य की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल होता दिख रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





