बांदा पहुंचे जेडीयू नेता श्रवण कुमार : कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, की सम्मेलन-सह- संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

Edited By:  |
banda pahuche jdu neta shrawan kumar banda pahuche jdu neta shrawan kumar

DESK : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू में बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री- सह-जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार की उपस्थिति में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता सम्मेलन-सह- संविधान बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया।



ज्ञातव्य हो कि श्रवण कुमार, मंत्री को जदयू का उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किए जाने के बाद लगातार श्रवण कुमार की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, तथा वर्तमान केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ एवं इस सरकार द्वारा संविधान में की जा रही छेड़छाड़ के प्रयास के खिलाफ लगातार गोलबंद होकर अभियान तेज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के लगभग सभी जिलों में श्रवण कुमार के नेतृत्व में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ - नफरत मिटाओ भाईचारा लाओ की नीति पर कई कार्यक्रम किये जा चुके हैं। कई स्थानीय नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की है तथा सदस्यता अभियान को बढ़ाते हुए पार्टी के कई सक्रिय सदस्य भी अब तक बन चुके हैं। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी जनता दल यूनाइटेड का जनाधार बढ़ रहा है।

बांदा जिला के बबेरू में आयोजित आज के कार्यक्रम में श्रवण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला किया एवम् कहा कि प्रारंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीति देश के खिलाफ रही है। उसने तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे तक को महिमामंडित किया है। कुमार ने कहा की 4 फरवरी 1948 को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने यह कहकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया था कि यह देश भक्तों को नहीं बल्कि हत्यारों को प्रशिक्षण दिलाता है।

उन्होंने आगे बताया कि 17 जुलाई 1948 को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पक्ष में वकालत की थी तथा पकड़े गए संघीयों को छोड़ने का अनुरोध किया था। संघीयों के गुरु गोलवरकर ने तो दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को बराबरी का दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा है कि यदि मुझे सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सरकार की धन संपत्ति राज्यों की जमीन एवं जंगल को अपने दो-तीन धनी लोगों के हाथ में सौंप देंगे। साथ ही उसने यह कहा था कि यदि देश की 95% जनता को भिखारी बना दें तो देश की सत्ता सात जन्मों तक हाथ से नहीं जाने वाली है। भारतीय जनता पार्टी इसी नीति के अनुरूप कार्य कर रही है।

इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव आजाद एवं मंच का संचालन जदयू के प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी ने किया। इस अवसर पर किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष नारायण सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ बी.एल. वर्मा, मेहर प्रसाद सिंह, फूल सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव सुशील पटेल, संजय कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बांदा श्रीमती राम बाई ,जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बांदा राकेश कुमार अनुरागी, जदयू के श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा उर्फ गोल्डन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र पटेल, प्रखर पटेल, गुड़िया देवी, संपत देवी, चंद्रकांति देवी, श्यामा देवी, माया देवी, सुनैना वर्मा, शारदा देवी, सुशीला देवी, प्रमोद आजाद, गंगा पार प्रयागराज के अध्यक्ष संकट प्रसाद पटेल,पटेल महासभा के अध्यक्ष डी.एस. पटेल के अतिरिक्त अन्य कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।


Copy