बैंड बाजे के बीच फायरिंग : नागिन डांस कर रहे शख्स को लगी गोली, मचा हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
band baje ke bich firing band baje ke bich firing

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने आये शख्स को गोली लग गई। खून से लथपथ घ्याल को बारात में मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मामला लखीसराय का है जहां बेगूसराय जिले से बारात आई थी। बैंड बाजे के बीच ही बारात में डांस कर रहे शख्स को गोली लग गई। पटाखे की आवाज के बीच अचानक लोगों ने देखा कि युवक एक बगल में गिरा हुआ है और इसके शरीर से खून निकल रहा है। जिसके बाद आननफानन में लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी मिल रही है कि जख्मी युवक की पहचान बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव निवासी किशोर यादव के 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। चंदन कुमार को हाथ और जांघ में गोली लगी है। चंदन कुमार लखीसराय के बॉर्डर एरिया अगली गांव में अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।


Copy