बड़ी सफलता : पटना पुलिस ने हत्या और डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

दानापुर: बड़ी खबर पटना के दानापुर से है जहां पुलिस ने रूपसपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से देसी कट्टा, 02जिंदा कारतूस,लैपटॉप और10मोबाइल जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि बिहारSTFएवंDIUपटना को सूचना मिली थी कि रूपसपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित छापेमारी कर पुलिस ने साजिश में शामिल06अभियुक्तों को पकड़ा है. तलाशी में उनके पास से01देशी कट्टा, 02जिंदा कारतूस, 01लैपटॉप और10मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-1शिवम धाकर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट--