दर्दनाक सड़क हादसा : नालंदा में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने से 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कठार पुल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार में सवार 3 व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
बताया जा रहा है कि सभी लोग जहानाबाद से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए एकांगरसराय के भातूबीघा आये थे. तिलक का रश्म होने के बाद सभी लोग कार में सवार होकर मंगलवार की सुबह जहानाबाद वापस जा रहे थे. इसी दौरान तेल्हाड़ा के काठी पुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में कार में सवार 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति का इलाज जारी है. सभी मृतक जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव के रहने वाले थे. जो आपस में चचेरा भाई बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--





