बच्चों के बीच टीचर बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति : दिल्ली के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ

Edited By:  |
bachon ke beech teacher bankar pahunchi rashtrapati bachon ke beech teacher bankar pahunchi rashtrapati

NEWS DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय पहुंच कर शिक्षक के रुप में बच्चों को पढ़ाया. राष्ट्रपति 9वीं क्लास के छात्र-छात्राओं बीच टीचर के रूप में नजर आईं. राष्ट्रपति ने बच्चों को पढ़ाया और अपने अनुभव साझा किये.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में स्कूली बच्चों से बहुत सारी बातें की. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के 2 साल पूरे होने के मौके पर यहां पहुंची. उन्होंने बच्चों से सवाल भी किये. राष्ट्रपति ने स्कूल में बच्चों का हाल चाल पूछा और कहा कि वह बहुत दिनों से सोच रही थी कि वह बच्चों से बात करें और उनसे बहुत कुछ सीखें.