औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : हथियार के साथ कुणाल सिंह गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

Edited By:  |
Reported By:
 Aurangabad Police got a big success  Aurangabad Police got a big success

Aurangabad : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुणाल सिंह गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देसी पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद किया है।

एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि ये चारों अपराधी झारखंड के कुख्यात क्रिमिनल हैं और अति महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्ट के औरंगाबाद स्थित बेस कैंप पर गोलीबारी किये जाने तथा पर्चा फेंकने के मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और इनके पास से पुलिस ने गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया है।

पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अरेस्ट किये गए क्रिमिनल्स में सूरज सिंह और ऋषिकांत फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी हैं जबकि चेतन और अर्जुन इनके सहयोगी हैं और ये चारों गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि झारखंड के पलामू के कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह गिरोह के सरगना रहे कुणाल की हत्या 2020 में हो गयी थी, जिसके बाद शुभम सिंह नाम के एक शातिर अपराधी द्वारा इस गिरोह का संचालन किया जा रहा था और इसी के द्वारा गिरफ्तार चारों क्रिमिनल्स को बेस कैंप पर गोलीबारी करने के एवज में 10 हजार रुपये भी दिये गए थे।